लुधियाना, पंजाब। पंजाब के लुधियाना में लगभग होजरी यानी गर्म ऊनी कपड़ों की 12,000 से ज्‍यादा इकाइयां हैं, जिनका कुल वार्षिक कारोबार 14,000 करोड़ रुपये है। यहां भारतीय बाजार के लिए होजरी कपड़ों का 80% से अधिक का उत्पादन होता है। लुधियाना के होजरी उद्योग के प्रमुख बाजार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्य हैं। यहां का होजरी क्लस्टर जैकेट, स्वेटर, थर्मल, कार्डिगन, पुलओवर, इनर और शॉल जैसे सर्दियों के कपड़ों के लिए प्रसिद्ध हैं।

अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर लुधियाना के होजरी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण महीने माने जाते हैं। देशभर में गर्म कपड़ों की आपूर्ति के लिए यहां की फैक्ट्रियों में मार्च-अप्रैल से काम शुरू हो जाता है। लेकिन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गये। इस युद्ध की जद में पंजाब के कई जिलों के साथ लुधियाना भी था। ऐसे में युद्ध जैसे हालात देखते हुए फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर अपने घर लौट गये जो अभी तक वापस नहीं आये हैं। इसकी वजह से लुधियाना के होजरी कारोबारी और उत्पादक परेशान हैं क्योंकि उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

देख‍िये ग्राउंड र‍िपोर्ट-